म्यांमार में भीषण बाढ़ से 17 लोगों की मौत

यांगून, 12 सितंबर (वार्ता) मध्य म्यांमार में मांडले क्षेत्र के यमेथिन टाउनशिप में दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। मांडले के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक यू हला तुन ने बताया कि मानसून के साथ ही दूसरे एशियाई देशों में आए यागी तूफान का असर म्यांमार में भी देखने को मिल रहा है और इसी वजह से कुछ इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ देखने को मिल रही हैं।
उन्होंने कहा, वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मध्य म्यांमार सबसे अधिक प्रभावित है, जहां कई नाले और नदियाँ उफान पर हैं। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर तक बारिश तेज होने का अनुमान जताया गया है और फिर उसके बाद धीरे-धीरे इसमें कमी आने की उम्मीद है।
इसके अतिरिक्त राहत कार्यो से जुड़े स्थानीय बचाव संगठनों के अनुसार बाढ़ के कारण शान राज्य के तचिलेइक शहर में तीन लोगों की मौत और नेपीतॉ के तात्कोन टाउनशिप में चार लोगों की मौत हुई हैं।
आधिकारिक मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बाढ़ ने कुछ रेलवे खंडों और ट्रेन स्टेशनों को प्रभावित किया है। जिसके कारण पटरियों पर पानी भर जाने के कारण यांगून-मांडले और थार सी-श्वे नौंग मार्गों पर ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।

Next Post

खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती

Thu Sep 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ढाका, 12 सितंबर (वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया को गुरुवार तड़के ढाका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्टों से यह जानकारी मिली। ढाका ट्रिब्यून ने […]

You May Like