वियतनाम में तूफान यागी के कारण 141 लोगों की मौत, 59 लापता

हनोई, 11 सितंबर (वार्ता) वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार सुबह तक तूफान यागी तथा उसके कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से 141 लोगों की मौत हो गई जबकि 59 लोग लापता हैं। यह जानकारी कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 29 काओ बांग प्रांत से, 45 लाओ चाए प्रांत से और 37 येन बाई प्रांत से हैं।

वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुयेन क्वांग प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार रात पुष्टि की कि नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण क्वेट थांग कम्यून से गुजरने वाली लो नदी का बांध टूट गया है।

राष्ट्रीय जल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने आज सुबह बताया कि राजधानी हनोई में रेड नदी पर बाढ़ का स्तर तीन स्तरों में से चेतावनी स्तर 2 को पार कर लिया है और आज दोपहर इसके उच्चतम स्तर तक पहुंचने का अनुमान है।

केंद्र ने आज सुबह थाओ नदी पर अत्यधिक उच्च जल स्तर और कई अन्य नदियों का पानी तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की। केंद्र ने उत्तर की नदियों में अत्यधिक बाढ़ का पानी होने की चेतावनी दी है।

केंद्र ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में नदी तट के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अधिक है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन होने का अनुमान है।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया रक्षा उद्योग प्रदर्शनी के बाहर हजारों प्रदर्शनकारी हुए एकत्रित, फिलिस्तीन समर्थक नारे लगाये

Wed Sep 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कैनबरा, 11 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया राज्य के मेलबर्न में एक रक्षा उद्योग प्रदर्शनी के बाहर बुधवार सुबह हजारों युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाये। स्थानीय मीडिया ने बताया कि गाजा में […]

You May Like