लोकसभा चुनाव देश में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा – शर्मा

भोपाल, 01 अप्रैल मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव देश में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा।

श्री शर्मा ने यहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद थे। बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने अपना प्रतिवेदन पेश किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि बीते दस वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने विकास के जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, उन्हें देश ही नहीं, पूरी दुनिया देख रही है। केंद्र सरकार ने “मातृ शक्ति” के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक विकास के लिए भी अनेक कदम उठाए हैं। मोदी सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के महिलाओं के लिए जो कदम उठाए हैं, उनसे मुस्लिम महिलाएं भी लाभांवित हुयी हैं।

अब हमारी जिम्मेदारी है कि राज्य में सभी 29 सीटों पर पार्टी की विजय सुनिश्चित की जाए। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव में महिला शक्ति ने पार्टी की विजय सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। अब लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज को गिनाया और कहा कि आने वाले समय में हमें देश को और मजबूत बनाने के लिए पार्टी को और अधिक मतों से विजयी बनाना है। बैठक को अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यसमिति की बैठक में महिला मोर्चा की विभिन्न पदाधिकारियों के अलावा मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा भी मौजूद थीं।

Next Post

लड़की ने बनाया मौत का लाइव वीडियो, लड़का करता था प्रताड़ित, लगाई फांसी

Mon Apr 1 , 2024
मोहन बड़ोदिया – ग्राम गाड़राखेड़ी निवासी मनीषा मालवीय पिता विक्रम सिंह उम्र 20 वर्ष ने शुक्रवार दोपहर 4:30 के करीब अपना वीडियो बनाकर फांसी लगा ली, मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, लड़की दुर्गेश नाम के लड़के से प्रेम करती थी, लड़की ने इसका इजहार मरने से पहले […]

You May Like