कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

भोपाल, 06 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया सड़क क्षेत्र में कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि परवलिया सड़क इलाके का निवासी राजेन्द्र अग्रवाल (54) कल रात अपने घर लौट रहा था। तभी सड़क पार करते समय एक कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रुप घायल राजेन्द्र को उपचार के अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक का आज पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। वह मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। कार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Next Post

शासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षक व्यवस्था

Fri Sep 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 06 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिये रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षक व्यवस्था की जा रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश में शैक्षणिक सत्र […]

You May Like