खजुराहो से नई दिल्ली को जोड़ने वाली वायुयान सेवा पुन : प्रारंभ की जाये

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से श्रम मंत्री सिंह ने किया अनुरोध

ग्वालियर:  प्रदेश के श्रम एवं खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। सिंह ने बुन्देलखण्ड के विश्वविख्यात पर्यटन स्थल खजुराहो को नई दिल्ली से जोड़ने वाली वायुसेवा को पुन: प्रारंभ करने का अनुरोध किया।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के दौरान नई दिल्ली से खजुराहो वायुयान सेवा बंद कर दी गई थी। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने अक्टूबर माह से नई दिल्ली से खजुराहो वायुयान सेवा पुन: प्रारंभ करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि खजुराहो से मुम्बई वायुयान सेवा भी शीघ्र प्रारंभ की जायेगी।

नव भारत न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आक्रोश का सामना न कर सके बैरीकेटस

Fri Sep 10 , 2021
आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत के बाद जयस संगठन ने किया शाहगंज थाने का घेराव सीहोर/ शाहगंज 09 सितंबर नवभारत न्यूज. उपतहसील शाहगंज के करीबी ग्राम मछवाई मैं धान रोपने आए बैतूल जिले के आदिवासी मजदूर की संदिग्ध मौत के मामले में आदिवासी संगठन जयस ने शाहगंज में थाने का […]

You May Like