रविवार को 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए 

 

नवभारत न्यूज

ओंकारेश्वर। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार छुट्टी का दिन होने से प्रात: 5 बजे से ही लाइन लगा शुरू हो गई थी। लगातार तीन दिनों से ओंकारेश्वर तीर्थ में भीड़ बनी हुई है। शुक्रवार शनिवार रविवार 3 दिन की छुट्टी होने के कारण भीड़ काफी मात्रा में देखी गई। भारत के कोने-कोने से हर राज्य से श्रद्धालु आए हैं और उन्होंने दर्शन किए। लाइन में धक्का मुक्की होने के कारण कई लोग परेशान भी हुए।

इसमें कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि लाइन को लंबी की जाए पर धक्का मुक्की नहीं होना चाहिए इससे बच्चों और महिलाओं को बहुत परेशानी हो रही है। इस पर मंदिर ट्रस्ट को विचार करना चाहिए। ओमकार पर्वत की परिक्रमा भी हजारों भक्तों ने की। भक्तों के दर्शन के लिए ट्रस्ट द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही है किंतु दर्शन जल्दी-जल्दी नहीं हो पा रहे हैं। यदि अंदर गर्भग्रह में जल चढ़ाना फुल प्रसाद चढ़ाना भीड़ के समय बंद कर दिया जाए तो निश्चित रूप से जल्दी-जल्दी दर्शन होंगे। क्योंकि 4 बजे बाद जब श्रंगार कर दिया जाता है तो उसके बाद बहुत तेजी से लोग दर्शन करके बाहर निकलने लग जाते हैं। यह व्यवस्था यदि सुबह से ही हो जाए तो लाखों लोग दर्शन कर सकते हैं। भक्त की मंशा रहती है कि केवल उसे भगवान के दर्शन ही हो जाए। इस बारे में प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Next Post

गर्मी चढ़ते ही अवैध ठिकानों पर मिलने लगी चील्ड बीयर

Sun Mar 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शहर से लेकर गांव तक ढाबे एवं शराब दुकानों के पास में अवैध रुप से अहाते संचालित हो रहे   नवभारत न्यूज खंडवा। 68 वाहन चालकों पर नियम तोडऩे के कारण कार्रवाई की गई। 60 असामाजिक तत्वों […]

You May Like