यादव कल उमरिया, डिंडोरी, मंडला और सिवनी प्रवास पर रहेंगे

भोपाल, 30 मार्च मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल उमरिया, डिंडोरी, मंडला एवं सिवनी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

डॉ यादव प्रातः 11 बजे जिला उमरिया में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे जिला डिंडोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे जिला सिवनी के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो एवं आमसभा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे जबलपुर से भोपाल रवाना होंगे। शाम 7.30 बजे भोपाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्री के होली मिलन समारोह में सम्मिलित होंगे।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Sat Mar 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 30 मार्च  मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………37.7……….23.8 इंदौर …………. 37.4……….22.8 ग्वालियर……….38.5………..22.9 जबलपुर………..37.7………..23.4 रीवा ……………38.2…………25.5 सतना ………….40.7………..24.6 Total 0 Shares […]

You May Like