मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ के डांस रिहर्सल का वीडियो शेयर किया है।
कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में बिजी हैं।फिल्म की शूटिंग तुर्की में चल रही है।
कैटरीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को ‘टाइगर 3’ के लिए चल रही अपने डांस रिहर्सल की एक झलक दिखाई है।
कैटरीना ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कोरियोग्राफर्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हम तुर्की में भी डांस करने के लिए जगह ढूंढ लेते हैं।”
गौरतलब है कि यश राज बैनर तले बन रही फिल्म ‘टाइगर 3’ वर्ष 2012 में प्रदर्शित एक था टाइगर संस्करण की तीसरी कड़ी है।
सलमान खान, कैटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी की भी अहम भूमिका है।
टाइगर 3 वर्ष 2022 में रिलीज हो सकती है।
Next Post
पन्ना टाईगर रिजर्व में बाघ शावकों का हुआ जन्म
Wed Sep 8 , 2021
पन्ना :क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व द्वारा दी गई जानकारी अनुसार टाईगर रिजर्व में पुर्नस्थापित बाघिन टी-2 से जन्मी बाघिन टी 234 द्वारा चौथे लिटर में शावकों को जन्म दिया है। कैमरा ट्रप से बाघिन के दो शावकों के छाया चित्र प्राप्त हुये हैं। शावक वर्तमान में स्वस्थ हैं। मध्य […]

You May Like
-
December 4, 2021
सारंग ने अशोका गार्डन में किया सड़क डामरीकरण का भूमि-पूजन
-
September 3, 2021
केन सालाजार मेक्सिको में अमेरिका के नये राजदूत
-
December 22, 2021
अमेरिका के अलास्का में भूकंप के झटके
-
November 27, 2021
ना बुआ चाहिए ना बबुआ चाहिए, यूपी को फिर बाबा चाहिये: राजनाथ
-
August 27, 2021
ब्लिंकन , राब ने संयुक्त आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर चर्चा की