नोरा फतेही के लावणी डांस से प्रभावित हुयी माधुरी दीक्षित

मुंबई, 29 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित डासिंग क्वीन नोरा फतेही के लावणी डांस से प्रभावित हो गयी हैं।

नोरा फतेही का डांस लोगों को बेहद पसंद आता है। नोरा दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ को जज करती नजर आ रही हैं।इस शो को करण जौहर , माधुरी दीक्षित भी जज कर रही हैं। कलर्स टीवी ने शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माधुरी कहती हैं कि वह नोरा फतेही को लावणी डांस करते हुए देखना चाहती हैं। माधुरी की इस ख्वाहिश नोरा पूरा करती नजर आती है।स्टेज पर अमृता खानविलकर के साथ नोरा लावणी डांस करती हैं, जिसे देख माधुरी दीक्षित भी उनकी फैन हो जाती हैं और जमकर सीटी मारती हैं।

नोरा फतेही जल्द थैंक गॉड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘थैंक गॉड’ 25 अक्टूबर 2022 को दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

नव भारत न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा का ट्रेलर रिलीज

Thu Sep 29 , 2022
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता हार्डी संधू और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म कोड नेम तिरंगा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता की आने वाली फिल्म ‘कोड नेम: तिरंगा’ में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की मुख्य भूमिका […]

You May Like