राम की जन्मभूमि अयोध्या में होगा आदिपुरुष का टीजर और ग्रैंड पोस्टर लांच

मुंबई,  (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरूष का टीजर और ग्रैंड पोस्टर अयोध्या में दो अक्टूबर को लांच होगा।
फिल्म तान्हाजी: द अनसंग हीरो की सफलता के बाद निर्देशक ओम राउत इन दिनों फिल्म आदिपुरूष बना रहे है। इस फिल्म में प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर और पोस्टर 02 अक्टूबर को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर लांच होगा। इस ग्रैंड इवेंट में निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार के साथ प्रभास और कृति सेनन भी मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म आदिपुरूष रामायण के महाकाव्य पर आधारित है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फिल्म के ग्रैंड इवेंट का आयोजन करना अपने आप में खास है क्योंकि यह धार्मिक शहर भगवान राम का जन्मस्थान भी है। यह फिल्म 12 जनवरी, 2023 को
रिलीज होगी।

नव भारत न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस ने दिया राजस्थान के तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस

Wed Sep 28 , 2022
नई दिल्ली (वार्ता) कांग्रेस की अनुशासन समिति ने राजस्थान में विधायक दल की बैठक को लेकर बगावती तेवर अपनाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खडगे और अजय माकन के जयपुर में रविवार को […]

You May Like