कुएं में मिली शिक्षक की लाश

कारण अज्ञात, हादसा या सुसाइड जांच में जुटी पुलिस

 

मंदसौर। शामगढ थाना क्षेत्र के चंदवासा में शिक्षक का शव कुएं से बरामद हुआ है। मृतक अपनी मां के साथ गांव में अकेला रहता था। शिक्षक की मौत हादसा है या उसने सुसाइड किया है? पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। चंदवासा चौकी प्रभारी विकास गेहलोद ने बताया कि उन्हें मंगलवार दोपहर 12 बजे सूचना मिली थी कि गांव का श्यामलाल पिता बगदीराम बामनिया (25) सुबह से लापता हैं। उनकी चप्पल और कुछ राखियां कुएं के बाहर पड़े हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में सर्चिंग के बाद शव बरामद कर लिया। दोपहर बाद शामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक था। सुबह वह खेत पर जाने का कहकर घर से निकला था काफी देर तक वापस नहीं लौटा मां उसे खोजते हुए खेत पर पहुंची जहां कुएं के बाहर उसकी चप्पल पड़ी थी। आशंका हुई तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार मृतक अपनी 60 वर्षीय मां के साथ अकेला रहता था, एक बहन के अलावा उसका कोई रिश्तेदार नहीं है। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज किया है। मृतक का कुएं में गिरना एक हादसा था या सुसाइड पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

Next Post

कोलकाता के अस्ताल में मृत डॉक्टर के नाम, फोटो, वीडियो वाले सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के निर्देश

Wed Aug 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने देश में परिचालित सभी सोशल मीडिया मंचों को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की हाल की घटना में मृतक के नाम ,वीडियो और […]

You May Like