करीना कपूर ने पति सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है।

सैफ अली खान शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सैफ और करीना की केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। करीना ने फोटोज के साथ सैफ को बर्थडे विश किया है।

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्थेनन की दो तस्वीरें पोस्ट की। करीना कपूर ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, मेरे प्यार को बर्थडे की ढेरों शुभकामनाएं। पार्थेनन 2007, पार्थेनन 2024। किसने सोचा होगा? जैसा कि कहते हैं कि बढ़ते रहना चाहिए, जो हमने किया और काफी अच्छी तरह से…।

Next Post

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव समिति गठित की

Sat Aug 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जम्मू (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव समिति गठित की है। प्रदेश भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रभारी जी. किशन रेड्डी, राष्ट्रीय […]

You May Like