मुंबई 05 सितंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मुंबई में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामलों की विशेष अदालत ने उपनगरीय गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास से जुड़े धन शोधन मामले में कथित संलिप्तता के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 19 सितंबर तक बढ़ा दी है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने श्री राउत की संपत्तियों और उनके व्यापारिक सहयोगियों से संबंधित संपत्तियों को कुर्क करने के बाद एक अगस्त को गिरफ्तार किया था।
ईडी की चार-चार दिनों के लिए दो बार की हिरासत के बाद एजेंसी ने कहा था कि उन्हें अब हिरासत में जांच के लिए उनकी जरूरत नहीं है। इसके बाद राउत को आठ अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
कुछ दिनों बाद उसकी पत्नी वर्षा से भी इसी मामले में पूछताछ की गई थी। ईडी ने पिछले महीने इस मामले के सिलसिले में वर्षा राउत से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया।श्री संजय राउत (60) शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हैं।
Next Post
काबुल में रूसी दूतावास के बाहर बम विस्फोट में दो मरे, 11 घायल
Mon Sep 5 , 2022
काबुल, 05 सितम्बर (वार्ता) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को रूसी दूतावास के बाहर एक आत्मघाती हमले में कम से कम दो व्यक्ति मारे गये और 11 घायल हो गये। अफगानिस्तान के समाचार चैनलों ने पुलिस के हवाले से कहा कि दूतावास के सशस्त्र पहरेदारों ने आत्मघाती हमलावर के […]

You May Like
-
December 19, 2021
तेज़ गेंदबाज़ जिताएंगे दक्षिण अफ़्रीका में पहली टेस्ट सीरीज़: पुजारा
-
August 18, 2021
गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर हुआ 25.5 रुपये महंगा
-
July 20, 2022
कोविड टीकाकरण में दो अरब 61 लाख से अधिक टीके लगे
-
November 6, 2021
अमेरिका, रूस के पास वीजा मुद्दों पर समझौता करने का अवसर : कोशेलेव