भोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज लक्ष्मण सिंह की रोचक प्रतिक्रिया सामने आयी है।
पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा है, “कांग्रेस के नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने पर ऐसा महसूस हो रहा है जैसे ट्रैफिक जाम खुल गया हो। धीरे धीरे सभी की गाड़ियां आगे बढ़ेंगी। क्योंकि ये बिना एक भी चुनाव जीते नेता बने बैठे थे। जो कई चुनाव जीते हैं, उन्हें पीछे धकेल दिया जाता था। अब ऐसा नहीं होगा।”
You May Like
-
2 days ago
चचेरे भाई ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
-
2 weeks ago
भाजपा का कल से 10 दिवसीय बूथ विजय अभियान