खदान में पत्थर धसकने से दो श्रमिकों की मौत

बालाघाट , 10 अगस्त (वार्ता) मध्‍यप्रदेश के बालाघाट जिले की एक खदान में पत्थर धसकने से दो श्रमिकों की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के भरवेली थाना क्षेत्र में स्थित एक मैगनीज की खदान में कल रात श्रमिक काम कर रहे थे। तभी ड्रिलिंग के दौरान पत्थर धसक गया, जिसकी चपेट में आने से श्रमिक मजहर बेग (40) और खिलेश उइके (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मायल के अस्पताल ले जाया गया। यहॉँ दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों का आज पोस्टमार्टम करा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Next Post

ग्वालियर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Sat Aug 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर, 10 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर दो चार पहिया वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर यहाँ पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान की […]

You May Like