अमन ने पेरिस ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा में भारत का पहला कांस्य पदक जीता

पेरिस (वार्ता) भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को 13-5 से हराकर देश के लिए पांचवां और कुश्ती का पहला कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या छह हो गई हैं।

आज यहां हुये मुकाबले में अमन ने पहले दौर में शानदार दांवपेच लगाते हुए करीबी मुकाबले के बाद 6-4 की बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे दौर में भारतीय पहलवान ने क्रूज को सात अंकों से हराकर मैट पर अपना दबदबा बनाए रखा।

इससे पहले अमन को सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के पहलवान से हार का सामना करना पड़ा था।

अमन ने विश्व चैंपियन अल्बानिया के जेलिमखान अबकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता 12-0 के आधार पर हराकर पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर अमन की यह लगातार दूसरी जीत थी। उत्तरी मैसेडोनिया के यूरोपीय चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता व्लादिमीर इगोरोव को हराकर अमन क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे।

अपने पदार्पण ओलंपिक अमन भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान है जिसने पेरिस ओलंपिक में देश के लिये कुश्ती में पहला पदक जीता है। 21 वर्षीय अमन पिछले वर्ष एशियाई चैंपियन और एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक जीता था।

 

Next Post

ओलंपिक पदक तालिका

Sat Aug 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस (वार्ता) पेरिस ओलंपिक 2024 में शुक्रवार को विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे देशों की पदक तालिका में स्थिति इस प्रकार है। देश…………स्वर्ण..रजत..कांस्य..कुल चीन………….32….25…..20….77 अमेरिका…….31…..38…..36..105 ऑस्ट्रेलिया…..18…..16…..14…48 फ्रांस…………14…..19……22…55 ब्रिटेन………..14…..19…..22….55 जापान……….13….08……13….34 द.कोरिया…….13….08…..07….28 भारत(65वां).00….01…..05….06 Total 0 Shares Facebook 0 […]

You May Like