विनेश फोगाट के रिटायरमेंट के एलान से दुखी हुये धर्मेन्द्र

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के रिटायरमेंट के एलान से बेहद दुखी हैं।

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले के लिये अयोग्य ठहराये जाने के बाद गुरुवार को कुश्ती को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र , विनेश फोगाट के रिटायरमेंट के एलान से बेहद दुखी हैं।

धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है, प्यारी बेटी विनेश, हम यह खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। आप इस मिट्टी की एक बहादुर साहसी बेटी हैं। हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा आपके स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करते हैं। अपने परिवार और अपने प्रियजनों के लिए खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें।

Next Post

प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी

Fri Aug 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि “नीरज चोपड़ा एक बेहतरीन इंसान […]

You May Like