भोपाल, 06 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी में सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आज कहा कि ये देश के लिए गौरव का क्षण है।
डॉ यादव ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से विभूषित होना समस्त भारतवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच संबंधों को और सशक्त बनाएगा तथा वैश्विक पटल पर भारत की शांति व सद्भावना की विचारधारा को नए आयाम देगा।
उन्होंने कहा कि ये देश के लिए गौरव का क्षण है।