भाजपा पूरे प्रदेश में हर घर में फहराएगी तिरंगा : शर्मा

भोपाल, 06 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि पार्टी स्वतंत्रता दिवस के पहले प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी और इसके तहत राज्य के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।

श्री शर्मा इस अभियान के संबंध में यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाए। स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। राज्य में 11 अगस्त से तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। पार्टी पूरे प्रदेश में हर घर में तिरंगा फहराएगी।

उन्होंने कहा कि ये अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। इसके तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होंगे। राज्य के एक करोड़ घरों में पार्टी तिरंगा फहराएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि मंत्री से लेकर पार्षद और सरपंच तक शहर और गांव में अभियान में जुटेंगे।

श्री शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला और मंडल की अभियान समितियों का गठन करना है। प्रदेश स्तर पर 5 सदस्यीय समिति बनाई गई है। 7 और 8 अगस्त को जिलों में अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक की जाएगी। मंडलों की बैठक 9 और 10 अगस्त को करना है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिलों में प्रेस कान्फ्रेस की जाएगी। युवा मोर्चा 11, 12 और 13 अगस्त को हर विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालेगा।

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस है। नौजवानों को उस दिन के बारे में जानकारी देने के लिए जिलों में भी प्रदर्शनी लगेंगी और विभाजन के बारे में बताया जायेगा।

Next Post

देश में 157 मेडिकल कॉलेज

Tue Aug 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नई दिल्ली 06 अगस्त (वार्ता) सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि देश में 157 मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं और आवश्यकता होने पर और भी खोले जाएंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा […]

You May Like