मुरैना के विकास में कोई कसर नहीं रहने दूंगा:कंषाना

मुरैना,  मध्यप्रदेश के किसान कल्याण मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि जिले के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दूंगा श्री कंषाना ने यह बात सुमाबली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नगर निगम मुरैना के दस वार्डों में 14 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से निर्माण विकास कार्यो की शिला पटिट्का का अनावरण करते समय कही। उन्होंने कहा कि विकास में सड़क, बिजली, पानी मेरी प्राथमिकता रहेगी, इस क्षेत्र में 10 फीट जमीन कच्ची नहीं रहेगी। आने वाले 3 सालों में इस क्षेत्र का विकास कर नक्शा बदल दूंगा। इस क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करता हूं। इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, नगर निगम कमिश्नर देवेन्द्र सिंह चौहान, वार्ड पार्षद श्रीमती प्रेमवती उपाध्याय, राजकुमार रणछोर, समाजसेवी बृजकिशोर डंडोतिया, बालकृष्ण शर्मा, सुरेश उपाध्याय सहित इन वार्डो के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

उन्होंने वार्ड क्रमांक 5 में कायाकल्प योजना 2.0 के अंतर्गत 1 करोड़ 41 लाख, वार्ड क्रमांक 6 में 2 करोड़ 96 लाख, वार्ड क्रमांक 7 में 2 करोड़ 69 लाख, वार्ड क्रमांक 8 में 1 करोड़ 90 लाख, वार्ड क्रमांक 9 में 35 लाख और वार्ड क्रमांक 10 में 2 करोड़ 33 लाख रूपये के निर्माण विकास कार्यो की शिला पट्टिका लगाई।

Next Post

यादव पंच कल्याणक महोत्सव में हुए शामिल

Sat Mar 9 , 2024
इंदौर,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव यहाँ सुमति धाम में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। डॉ यादव ने आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज का पाद प्रक्षालन भी किया। उन्होंने प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। […]

You May Like