भोपाल, 03 जुलाई (वार्ता) मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए मौमस वैज्ञानिकों ने आज मध्यप्रदेश में करीब बारह स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने की चेतावनी दी है, इन स्थानों को वैज्ञानिकों ने रेड अलर्ड में रखा है।
मध्यप्रदेश में बारिश का क्रम लगातार कई दिनों से बना हुआ है। बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी भोपाल सहित, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में आने वाले अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही ग्वालियर संभाग में आने वाले जिले में भी अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। वहीं चंबल संभाग में आने वाले जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है।
भोपाल में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने चेतावनी है कि प्रदेश के विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सिंगरौली, अनुपपूर, डिंडौरी, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में कुछ स्थानों पर अन्य स्थानों की तुलना में अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। इन स्थानों पर 204़ 5 मिमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है। मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए इन सभी स्थानों पर चेतावनी के रुप में रेड जोन में रखा गया है।
इसी तरह राज्य के सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, गुना, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, निवाड़ी और मैहर जिले में 115़ 5 से लेकर 204़ 5 मिली वर्षा हो सकती है।
राज्य के भोपाल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, दतिया, मऊगंज, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नीचम, ग्वालियर, भिंड, मुरैना जिले में कुछ स्थानों भी भारी वर्षा हो सकती है। इन सभी स्थानों को यलो अलर्ट में रखा गया है।
वैज्ञानिकों की माने तो अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के अशोकनगर, विदिशा, पश्चिमी शिवपुरी, दक्षिणी श्योजपुर, देवास के अलावा सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उत्तरी खंडवा, सागर, दक्षिणी, दमोह, कटनी, उत्तरी छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पश्चिमी रतलाम, झाबुआ, जबलपुर, टीकमगढ़ में हल्की से मध्यम बाढ़ की स्थिति बन सकती है। जबकि सतना, सीधी, उमरिया, अनुपपूर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, छतरपुर, पन्ना, सिंगरौली तथा रायसेन क्षेत्र में मध्यम से तीव्र बाढ़ की संभावना है।
राजधानी भोपाल में बारिश का सिलसिला यह बना हुआ है। सुबह से शाम तक हल्की वर्षा दर्ज की गई। आसमान में बादल डेरा डाले हुए है। अगले चौबीस घंटों के दौरान मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।