सेवानिवृत्त 47 रेलकर्मियों को दी विदाई

झांसी : उत्तर मध्य रेल मंडल से 47 रेल कर्मचारी सेवा निवृत्त हुये। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 15 करोड 50 लाख का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सभागार में दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा समस्त उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ, सेवापंजिका की प्रमाणित छायाप्रति एवं स्वर्ण जडित पदक प्रदान किये गये।

सेवानिवृत्ति पर देय सेवा प्रमाण पत्र, पेंशन पेमेंट आर्डर एवं मेडल वितरण करने के उपरान्त मण्डल रेल प्रबंधक झांसी मंडल दीपक कुमार सिन्हा द्वारा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए उनको एवं उनके परिवारों के सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे। समारोह में बृजेश कुमार चतुर्वेदी वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, महेंद्र कुमार मण्डल वित्त प्रबन्धक उपस्थित रहे।

Next Post

रोटरी की थीम काम के परिवर्तनशील प्रभाव को दर्शाती है: स्टेफ़नी

Fri Aug 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय की अध्यक्ष स्टेफ़नी अर्चिक ने कहा है कि इस वक्त की रोटरी थीम ’द मेजिक ऑफ रोटरी को अगर हम सही मायने में देखें तो वह रोटरी के द्वारा किये गये कामों से समाज […]

You May Like