ग्वालियर मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष व बड़े भाजपा नेता अनुराग बंसल का हृदयाघात से निधन

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अनुराग बंसल का देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे। वे ग्वालियर भाजपा के कद्दावर नेता थे।
गीता कॉलोनी दाल बाजार निवासी बंसल के सीने में दर्द होने पर उन्हें शिन्दे की छावनी स्थित थरेजा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनका ईसीजी आदि करने के बाद बड़े अस्पताल ले जाने को कहा। तब परिजन उन्हें बिरला अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं।

चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक उनकी पार्थिव देह अस्पताल में ही रखी है। उनकी अंतिम यात्रा गीता कॉलोनी स्थित निवास से शुक्रवार सायं 5 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम रवाना होगी। बंसल भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता थे उन्हें कुशल प्रशासनिक क्षमता वाला माना जाता था। पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के लोकसभा चुनाव का भी उन्होंने बखूबी संचालन किया था। वे लंबे समय तक ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे। जैसे ही उनके निधन की खबर लगी तो भाजपा सहित व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Next Post

सुबह-सुबह ग्वालियर पुलिस ने की मुठभेड़, अनीता गुप्ता की हत्या के आरोपी को लगीं दो गोली

Fri Aug 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने आज तडके हत्या के आरोपी आकाश जादौन को शीतला माता रोड पर मुठभेड में गिरफ्तार किया है। बीस हजार के इनामी आकाश जादौन के गोली लगी है। यह मुठभेड सुबह 3.30 बजे हुई।पुलिस […]

You May Like