शक्कर महंगी, खाद्य तेलों में तेजी, दलहन- दाल में गिरावट, चावल में उठाव

इंदौर, 31 जुलाई (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में मांग के चलते शक्कर मजबूत बताई गई। खाद्य तेलों में तेजी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा होकर बिका। तिलहन में पूछपरख रही। दलहन नरम बताए गए। दालों में उठाव सुस्ती से भाव कम हुए। चावल में उठाव बढ़ा बताया गया।

किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में लिवाली से शक्कर में बढ़त दर्ज की गई। आज शक्कर में चार गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ ऊंचा रहा। खोपरा बूरा, हल्दी में खरीदी बताई गई। प्रोडक्शन रूके होने से साबूदाना महंगा बिक रहा है।

तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में मजबूती रही। आज सोयाबीन रिफाइंड महंगा बिका। वहीं मूंगफली तेल में पूछपरख बढ़ने के आसार बताए गए। तिलहनों में लिवाली रही।

दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में भाव तेजी लिए रहे। आज चना तथा तुअर बढ़कर बिकी। दालों में मांग सुधार से तेज़ी बताई गई इससे भाव ऊंचे हुए। आज चना तथा तुअर में 100 से 150 रुपये ऊंचे बोले गए। चावल में कामकाज सामान्य बना रहा।

Next Post

वायनाड भूस्खलन: अदाणी समूह का केरल सरकार को पांच करोड़ रुपये का अंशदान

Wed Jul 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) अदाणी उद्योग समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन में जन-धन की भारी क्षति पर गहरा दु:ख प्रकट किया और राहत एवं बचाव कार्य में मदद के […]

You May Like