गुर्जर 28 को पशुपतिनाथ के दर्शन कर चुनावी अभियान शुरू करेंगे

मंदसौर। आगामी 28 मार्च को मंदसौर-नीमच-जावरा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर का मंदसौर आगमन होगा। गुर्जर प्रात: 11 बजे भूतभावन भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन एवं पूजन उपरांत चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेगे। इसके पश्चात दिलीपसिंह गुर्जर वाहन रैली के रूप में भगवान पशुपतिनाथ, शिवना पुलिया होते हुये प्रतापगढ पुलिया, मंडी गेट, सदर बाजार, कालिदास मार्ग, नेहरू बस स्टेण्ड, कालाखेत होते हुये गांधी चैराहा पहुुंचेगे। गांधी चैराहे पर तलाई वाले बालाजी मंदिर पर दर्शन पश्चात गांधी चैराहा पर जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भागीदारी करेगें इस दौरान गुर्जर एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजनो द्वारा लोकसभा चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ किया जायेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विपिन जैन सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण भी उनके साथ सहभागीता करेगे।

Next Post

पारिवारिक विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार

Tue Mar 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पुलिस ने बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, पूर्व में कर चुका है हत्या   नवभारत उज्जैन। पारिवारिक विवाद में सोमवार दोपहर पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस […]

You May Like