मध्यप्रदेश लगातार पांचों मुकाबलों में जीत हासिल कर बना विजेता

भोपाल, 30 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में 21 से 28 जुलाई तक आयोजित हुयी सेकंड हॉकी इंडिया जूनियर वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप 2024 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने हॉकी खेल का शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

इक्कीस जुलाई को मध्यप्रदेश बनाम गोवा में 14-01 से मध्यप्रदेश विजयी रहा। इसी प्रकार 22 जुलाई को मध्यप्रदेश बनाम गुजरात में 15-00 से मध्यप्रदेश जीता। 24 जुलाई को महाराष्ट्र बनाम मध्यप्रदेश में 04-07 से मध्यप्रदेश ने जीत हासिल की। लगातार जीत हासिल कर 25 जुलाई को आयोजित राजस्थान बनाम मध्यप्रदेश की प्रतिस्पर्धा में 01-04 से मध्यप्रदेश आगे रहा। मध्यप्रदेश अग्रसर रहते हुए 27 जुलाई को मध्यप्रदेश बनाम छत्तीसगढ के मैच में भी 05-02 से मध्यप्रदेश ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये विरोधी टीम को काफी लम्बे अंतराल से परास्त कर प्रतियोगिता में अपनी पकड़ मजबूत की। मध्यप्रदेश के जूनियर हॉकी खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल के बल पर सेकंड हॉकी इंडिया जूनियर वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करते हुये प्रदेश को गौरवान्वित किया।

मध्यप्रदेश की विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों में विश्वेश सिंह, सोहिल अली, हर्ष फलस्वाल, रितेनद्र प्रताप, आनंद यादव, विवेक पाल, अल्माज खान, अनस खान, जतिन वर्मा, देनिक सिंह, सुभान आविद और तौहीद अहमद हैं।मध्यप्रदेश हॉकी टीम की इस जीत पर खेल मंत्री विश्वास सारंग ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Next Post

भारत ने श्रीलंका को दिया 138 रनों का लक्ष्य

Tue Jul 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पल्लेकल 30 जुलाई (वार्ता) शुभमन गिल (39), रियान पराग (26) और वॉशिंगटन सुंदर (25) रनों की पारियों के दम पर भारत ने मंगलवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य […]

You May Like