विदिशा, 20 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज नगर पालिका और शमशाबाद, लटेरी और कुरवाई नगर परिषद की मतगणना में जहां सिराेंज नगर पालिका और शमशाबाद एवं लटेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का परचम लगाया, तो वहीं कुरवाई में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
विदिशा की सिरोंज नगर पालिका के 21 वार्डो की मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सिरोंज में हुई। इसमें भाजपा ने 15, कांग्रेस ने 04, समाजवादी 01 और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत दर्ज की गयी। लटेरी नगर परिषद की मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शमशाबाद रोड लटेरी में, जिसमें कुल 15 वार्ड है। लटेरी नगर परिषद परिणाम में कुल वार्ड 15 में भाजपा 09, कॉग्रेस 04 और निर्दलीय 02 सीटों पर जीते। शमशाबाद नगर परिषद की मतगणना शासकीय कन्या उमा विद्यालय में हुई, जिसमें कुल 15 वार्ड है। यहां कुल वार्ड 15 में से भाजपा 12, कांग्रेस 01 और
निर्दलीय प्रत्याशियों ने दो सीट पर कब्जा किया।
इसके अलावा कुरवाई नगर परिषद की मतगणना शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय कुरवाई में, जिसमें कुल 15 वार्ड हैं। इसमें कांग्रेस 09, भाजपा 05 और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।