निपुण टेस्टिंग एवं प्री राज्यपुरस्कार टेस्टिंग कैंप का आयोजन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जबलपुर मंडल द्वारा 29 से 31 जुलाई तक तृतीया सोपान, निपुण टेस्टिंग एवं प्री राज्यपुरस्कार टेस्टिंग कैंप सुनील टेलर अपर मंडल रेल प्रबंधक, सुबोध विश्वकर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, रामबदन मिश्रा वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर, श्रीमती राजश्री द्विवेदी मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, सच्चिपति नंदन सहायक कार्मिक अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला स्काउट डेन जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मंडल के सभी यूनिट्स के स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स, नई कटनी जंक्शन एवं सतना के सदस्यों का प्राथमिक उपचार, मानचित्र, पायनियरिंग तथा अन्य स्काउटिंग पाठ्यक्रम का टेस्ट हुआ l जिसमें मंडल के पदाधिकारी अनिल चौबे जिला सचिव, संजीव तिवारी सहायक सचिव, विमलेश तिवारी जिला संगठन आयुक्त, राहुल कश्यप जिला प्रशिक्षण आयुक्त एवं परीक्षण मंडल में रेंजर लीडर विजयलक्ष्मी पाणिग्रही, किशोर कुमार, मुहम्मद शरीफ, राम प्रकाश त्रिपाठी, रजनीश कुमार यादव, सुनील यादव शामिल रहे l

सहायक के रूप में एडवांस रोवर स्काउट लीडर सुमित विश्वकर्मा, शुभम कुमार कुशवाहा, एडवांस स्काउट मास्टर अब्दुल वाजिद मंसूरी, देवेंद्र कुमार कतिया उपस्थिति रहे l

Next Post

केरल में भूस्खलन में 63 लोगों की मौत , 70 घायल

Tue Jul 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email वायनाड, 30 जुलाई (वार्ता) केरल में वायनाड जिले के वेल्लारीमाला गांव में मंगलवार सुबह दो बड़े भूस्खलन की घटना में 63 लोगों की मौत हो गयी और 70 अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आठ […]

You May Like