जयपुर में वाणिज्य भवन एवं उद्योग भवन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गोयल ने

नयी दिल्ली, 4 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवा को राजस्थान में जयपुर में वाणिज्य भवन और उद्योग भवन का उद्घाटन किया। श्री गोयल इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

इसके साथ ही वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इसके अधीनस्थ एवं संबद्ध संगठनों के कार्यालयों को राज्यों में एक ही स्थान पर स्थापित करने की पहल शुरू हो गई है। जयपुर ऐसा करने वाला देश का पहला शहर और राजस्थान ऐसा राज्य बन गया है जिसकी राजधानी में मंत्रालय से जुड़े सभी कार्यालयों को एक ही छत के नीचे लाया गया है।

वाणिज्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्व-प्रमाणन को प्रोत्साहन देने की सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए कहा कि सरकार हितधारकों के प्रति अधिक भरोसा प्रदर्शित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा प्रारूपों एवं प्रपत्रों को सरल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न विभागों एवं संगठनों के बीच मौजूद संगठनात्मक बाधाओं को समाप्त कर सामूहिक रूप से कार्य करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इस पहल के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए दोनों विभागों तथा मंत्रालय के विभिन्न संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक होगा। मंत्री ने जानकारी दी कि वर्तमान में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत लगभग 500 कार्यालय और 46 संगठन कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में ईसीजीसी लि (पहले एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कार्पोरेशन) के बड़े कार्यालय जैसे कुछ बहुत बड़े परिसरों को छोड़कर अन्य कार्यालयों को एक ही स्थान पर स्थापित करने की व्यवस्था के अंतर्गत लाया जाएगा। ऐसे बड़े परिसर स्वतंत्र रूप से कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सह-स्थित केंद्रों पर केवल उन्हीं संगठनों की सेवाएँ उपलब्ध नहीं होंगी, जिनके कार्यालय वहाँ भौतिक रूप से स्थित हैं, बल्कि ये केंद्र मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी 46 संगठनों एवं विभिन्न विभागों की सेवाएँ उपलब्ध कराने में भी सुविधा प्रदान करेंगे।

Next Post

भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया और सीरीज में बनाई बढ़त

Wed Nov 4 , 2026
ऑकलैंड, 04 नवंबर (वार्ता) अर्शदीप सिंह (चार विकेट), गुरनूर बराड़ (तीन विकेट) और अंशुल कम्बोज (दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (74) और कप्तान शुभमन गिल (37) बदौलत भारत ने बुधवार को बारिश बाधित पहले एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 56 गेंदें शेष रहते पांच विकेट […]

You May Like