नयी दिल्ली, 23 जून (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में बाढ़ पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव के काम में सहयोग करने का आग्रह किया है।
श्री गांधी ने ट्वीट किया , “असम में अभूतपूर्व बाढ़ का सामना कर रहे हमारे भाइयों और बहनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और पुनर्वास कार्यों में सहायता करने का आग्रह करता हूं।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा , “असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे सबकी रक्षा करें। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस मुश्किल समय में असम के बहनों-भाइयों के साथ खड़े हों और राहत कार्य में हर संभव मदद करें।”
Next Post
द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना
Thu Jun 23 , 2022
भुवनेश्वर 23 जून (वार्ता) आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। सुश्री मुर्मू एमसीएल गेस्ट हाउस से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like
-
October 30, 2021
भारत और इजरायल रक्षा सहयोग कार्यबल बनाने पर सहमत
-
November 19, 2021
मोदी आज बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरु करेंगे: योगी
-
January 11, 2022
‘जेएसई जोन के बाहर गिरी संभवतः उ. कोरिया की ओर दागी गई मिसाइल’
-
November 15, 2021
विशेष रूप से तैयार किए गए भव्य मंच पर
-
September 8, 2021
राजनाथ सिंह जी से सौजन्य भेंट-भूपेंद्र सिंह
-
April 28, 2022
सीएम शिवराज सिंह चौहान महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली रवाना