भोपाल, 22 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की शाहगंज नगर पंचायत के सभी पंद्रह पार्षद के निर्विरोध निर्वाचित होने पर वहां के नागरिकों को बधाई दी है।
श्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की पहली नगर पंचायत है जहां सभी 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं अर्थात नगर पंचायत का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हो गया। उन्हाेंने कहा कि यह पहली समरस नगर पंचायत होगी। शाहगंज की जनता ने सामंजस्य, समन्वय और समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले वातावरण के बीच शाहगंज ने समरसता का परिचय दिया है। इस समरस नगर पंचायत में विकास और जन-कल्याण के कार्य आदर्श स्वरूप में किए जाएंगे। इन कार्यों को पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शाहगंज का आदर्श विकास किया जाएगा।
Next Post
दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराई तीन युवकों की मौत
Wed Jun 22 , 2022
सीहोर। इछावर नसरुल्लागंज रोड पर कबाड़ी पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। 1- संदीप सेंधव निवासी वोरदीकंला 2-धीरज यादव 3- बलराम यादव निवासी ग्राम मरियाडो की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। एवं दो व्यक्ति घायल हुए जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक […]

You May Like
-
November 26, 2021
संविधान की 72 वीं वर्षगांठ पर संसद में मनाया गया संविधान दिवस
-
February 16, 2022
1.97 करोड़ करदाताओं के 171555 करोड़ रिफंड जारी
-
March 14, 2022
सोनिया संगठनात्मक चुनाव तक बनी रहेंगी कांग्रेस अध्यक्ष
-
September 19, 2021
केरल में शहरी , पंचायती वार्डोँ में कड़े लॉकडाउन प्रतिबंध
-
December 13, 2021
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी नरहरि कोरोना संक्रमित हुए