ग्वालियर: पुराने कार्यकर्ताओं को टिकिट नहीं मिलने पर भाजपा में आक्रोश बरकरार है। इन्हीं कार्यकर्ताओं ने सांसद विवेक शेजवलकर को होटल में घेर लिया। ग्वालियर में भाजपा में टिकट वितरण के बाद से ही हंगामा बरपा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद शेजवलकर सहित तमाम नेताओं के सामने जमकर नारेबाजी की।
होटल लैंडमार्क में सांसद शेजवलकर से खुलकर बहस हुई। वार्ड क्रमांक-50, 53, 21 के कार्यकर्ता अपना रोष जता रहे थे। आक्रोशित कार्यकर्ता भाजपा नेता सुरजीत सिंह व अन्य के समर्थक थे जो पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने टिकट बदलने की मांग की।