यादव ने दी झा को श्रद्धांजलि

भोपाल, 26 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए आज कहा कि राज्य के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव सभी को प्रेरित करेगी।

डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ”भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।”

 

Next Post

यादव ने 'कारगिल विजय दिवस' पर शहीदों को किया नमन

Fri Jul 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 26 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि ये दिन सेना के शौर्य की अमर गौरवगाथा का दिन है। डॉ […]

You May Like