भोपाल, दिल्ली, 26 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का दिल्ली में एक अस्पताल में उपचार के दौरान देहांत हो गया।
श्री झा कुछ समय से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। कल देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।
पार्टी सूत्रों ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि श्री झा के कल दोपहर बिहार के मधुबनी जिले स्थित उनके पैतृक गांव कुरिमाई में अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।