नयी दिल्ली 16 जून (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने सूखे की मार से प्रभावित राजस्थान और नागालैंड के लिए 1,043.23 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि मंजूर की है।
इन दोनों राज्यों को यह राशि राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से वर्ष 2021-22 के लिए दी जाएगी। समिति ने राजस्थान को 1,003.95 करोड़ रुपए और नागालैंड को 39.28 करोड़ रुपए की अतिरिक्त सहायता देने का निर्णय लिया है।
यह राशि इन राज्यों को राज्य आपदा मोचन कोष से पहले ही दी जा चुकी सहायता राशि से अतिरिक्त हैं।
Next Post
“भारत आसियान नयी चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम”
Thu Jun 16 , 2022
नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) भारत ने गुरुवार को आसियान के देशों के साथ अपनी रणनीतिक साझीदारी को विकेंद्रित वैश्वीकरण तथा टिकाऊ एवं भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया और इसके लिए मौजूदा परिस्थितियों के मुताबिक नयी प्राथमिकताएं तय करने एवं उनके शीघ्र क्रियान्वयन पर बल दिया। […]

You May Like
-
September 10, 2021
पूर्व मंत्री डॉ साहू का निधन, अंतिम संस्कार कल 11 सितंबर को सुबह 11 बजे
-
September 3, 2021
न्यूजीलैंड में आतंकवादी हमला, छह घायल
-
April 17, 2022
एमपी नगर हॉकर्स कॉर्नर में चल रहीं मात्र 6 दुकानें
-
August 29, 2021
गंजबासौदा क्षेत्र में वन क्षेत्र की भूमि पर चल रहा अवैध उत्खनन
-
May 30, 2022
गुजरात पहली बार में बना नया आईपीएल चैंपियन