नयी दिल्ली, (वार्ता) छह बार की महिला बॉक्सिंग विश्व विजेता मैरी कॉम ने शुक्रवार को लगी चोट के कारण 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिये जारी महिला बॉक्सिंग ट्रायल्स से अपना नाम वापस ले लिया है।
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम को नीतू के खिलाफ 48 किलो मुकाबले के दूसरे मिनट में ही घुटने में चोट आई जिसके कारण वह रिंग से बाहर चली गयीं। मेडिकल सहायता के बाद वह रिंग में लौट आईं और मुकाबला दोबारा शुरू किया गया।
मैरी कॉम को मैच के दौरान लगातार दर्द महसूस हुआ। पहला राउंड समाप्त होने से पहले उन्हें रिंग से बाहर जाना पड़ा, जिसके बाद रेफरी ने मैच रोक कर नीतू को आरएससीआई के तहत विजेता घोषित कर दिया। इसी के साथ मैरी कॉम का बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में पहुंचने का सपना टूट गया है।
नीतू शनिवार को फाइनल मुकाबले में मंजू रानी का सामना करते हुए 48 किलो वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों की अपनी सीट पक्की करना चाहेंगी।
Next Post
महाराष्ट्र में भाजपा, महाविकास अघाड़ी ने जीती राज्यसभा की तीन-तीन सीटें
Sat Jun 11 , 2022
मुंबई 11 जून (वार्ता) महाराष्ट्र में 09 से 10 घंटे के लंबे इंतजार के बाद शनिवार तड़के राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें महाविकास अघाड़ी के तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन-तीन उम्मीदवार विजयी हुए। भाजपा ने राज्य में धनंजय महादिक के रूप में छठा उम्मीदवार […]

You May Like
-
April 18, 2022
भाखड़ा नहर में कार के गिरने से पांच लोगों की मौत
-
August 27, 2021
ब्लिंकन , राब ने संयुक्त आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर चर्चा की
-
December 21, 2021
अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी ‘गहराइयां’
-
January 8, 2022
भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाया नंदा ने
-
December 10, 2021
दशकों से लंबित सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे मोदी
-
January 29, 2022
नड्डा, शाह, स्मृति ईरानी और योगी आज उप्र में करेंगे प्रचार