मॉरीशस में पर्वत की चढ़ाई कर युवा घनश्याम ने बनाया कीर्तिमान 

झाबुआ। शहर के युवा घनश्याम राठौर ने मॉरीशस की करीब 4 महीने की यात्रा कर यहां हिंदू धार्मिक स्थलों पर दर्शन लाभ लेने के साथ यहां के सबसे ऊंचे ले मोर्ने ब्रैबेंट पर्वत की चढ़ाई कर कीर्तिमान रचा है। उक्त युवा श्रीमद् भागवत गीता एवं रामायण पर मोटिवेशनल स्पीच भी देते है। साथ ही समय-समय पर ब्लड डोनेशन के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पौधारोपण भी किया जाता है। उक्त जानकारी देते हुए घनश्याम राठौर ने बताया कि उन्होंने स्वयं के निजी व्यय पर मॉरीशस देश की यात्रा की। यात्रा के दौरान उन्होंने मुख्य रूप से हिंदू धार्मिक स्थलों में भगवान भोलेनाथजी के प्रसिद्ध धर्मस्थल की यात्रा कर यहां शिवजी के दर्शन करने के साथ हिंदू धर्मावलंबियों को श्रीमद् भागवत गीता के 1 से 18 आध्याय के श्लोकों पर सारगर्भित जानकारी देने के साथ रामायण में भगवान श्री राम के व्यक्तित्व और उनके बताए हुए मार्गों पर चलने हेतु प्रेरित भी किया। इसी बीच राठौर ने मॉरीशस में ले मोर्ने ब्रैबेंट पर्वत की करीब 1 घंटे 20 मिनट में चढ़ाई कर इतिहास रचा। राठौर ने आगे बताया कि उनके द्वारा अब तक 2 बार रक्तदान करने के साथ किसी भी मरीज को आवश्यकता पड़ने पर ब्लड देते रहते है। वहीं वर्षाकाल में पर्यावरण को बढ़ावा देने के दृष्टिगत पौधारोपण भी किया गया। शारदा विद्या मंदिर बिलिडोज में करीब 1 माह तक अध्यापन कार्य कराते हुए बच्चों को श्रीमद् भागवत गीता एवं रामायण में वर्णित ज्ञानवर्धक जानकारी दी। ज्ञातव्य रहे कि राठौर द्वारा पिछले वर्षों में युवा शक्ति संगठन के माध्यम से भी सामाजिक क्षेत्र में कई कार्य किए जा चुके है। राठौर ने अपने संदेश में कहा है कि कलयुग में प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्म करते हुए ईश्वर पर अटूट विश्वास रखना चाहिए। हर मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव और सुख-दुख आते रहते है, लेकिन हम अपने कर्म अर्थात कार्य करते हुए परमात्मा पर भरोसा और विश्वास रखने से निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है एवं जीवन खुशहाल होने के साथ सारी समस्याओं और कष्टों का भी निवारण होता है।

22 झाबुआ-6- पर्वत पर चढ़ाई के बाद आनंद की अनुभूति करते राठौर

Next Post

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कार्यालय 10 बजे खुले

Mon Jul 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मैहर कलेक्टर ने विभागीय कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण सतना 22 जुलाई /मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने सोमवार को विभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती […]

You May Like