क्रोएशिया में गोलीबारी में पांच की मौत कई घायल

जाग्रेब 22 जुलाई (वार्ता) पूर्वी क्रोएशिया के दारुवर में एक वृद्धाश्रम में सोमवार को हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोमवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 10:10 बजे हत्यारे ने वृद्धाश्रम में घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि हत्यारा एक सेवानिवृत्त सैन्य पुलिसकर्मी है, जो मारे गए लोगों में से एक का पारिवारिक सदस्य बताया जा रहा है। गोलीबारी के बाद वह मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही दारुवर के एक कैफे से गिरफ्तार कर लिया।

 

Next Post

पाकिस्तान की विश्व स्तरीय पर्वतारोहण स्कूल स्थापित करने की योजना

Mon Jul 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इस्लामाबाद, 22 जुलाई (वार्ता) पाकिस्तान में जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय पर प्रधानमंत्री की समन्वयक रोमिना खुर्शीद आलम ने कहा है कि देश उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एक विश्व स्तरीय पर्वतारोहण स्कूल स्थापित करने की योजना बना […]

You May Like