शहरयार खान के निधन पर पीसीबी दुखी

लाहौर, (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

खान का शुक्रवार को निधन हो गया था।
वह 89 वर्ष के थे।
खान ने दो कार्यकाल तक अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और पाकिस्तान टीम के मैनेजर के रूप में भी काम किया था।

पीसीबी ने पाकिस्तान में क्रिकेट में उनके महत्वपूर्ण योगदान खासकर पिछले दशक के दौरान खेल को देश में वापस लाने के तथ्य स्वीकार किया।

पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने खान के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और देश में खेल के विकास में उनकी भूमिका को ध्यान में रखते हुए, पाकिस्तान क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण और सेवा की प्रशंसा की।

नकवी ने कहा “पीसीबी की ओर से मैं पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान के निधन पर गहरी संवेदना और दुख व्यक्त करता हूं।

वह एक अच्छे प्रशासक थे और उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख के रूप में उनकी सराहनीय भूमिका और देश में खेल के विकास में उनकी सेवाओं के लिए दिवंगत शहरयार खान का ऋणी रहेगा।

Next Post

राजस्थान रायल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले का मंच तैयार

Sun Mar 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जयपुर, (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में रविवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मंच तैयार है। राजस्थान को यशस्वी जयसवाल, रविचंद्रन […]

You May Like