शासकीय विद्यालयों में मनाया गया गुरू पूर्णिमा का पर्व

गुरू वंदना, मल्यार्पण गुरूजनों का किया गया सम्मान

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 21 जुलाई। लोक शिक्षण संचालनालय एवं कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के आदेश व जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक शालाओं में आज दिन रविवार 21 जुलाई क ो गुरू-शिष्य परंपरा का द्योतक पर्व गुरू पूर्णिमा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। जिसमें संस्था प्रमुख शिक्षक विद्यार्थी हजारों की तादात में सहभागी बने।

बता दे कि गुरू पूर्णिमा पर्व को लेकर सरकार भी आदेशित किया था कि गुरू और शिष्य के स्नेह को बनाए रखने के लिए सभी शासकीय विद्यालयों में आयोजन गुरू पूर्णिमा का होना चाहिए। इसी परिपेक्ष्य में सिंगरौली जिले के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों में गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। जहां विद्यार्थियों के द्वारा सबसे पहले सरस्वती वंदना का गायन किया गया। इसके पश्चात गुरू वंदना किया गया। दीप प्रज्वलन करते हुये गुरूजनों का मल्यार्पण किया गया। विद्यार्थियों से यह सम्मान पाकर गुरूजन भी प्रफुल्लित हो गए। जहां गुरूजनों एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसके पश्चात शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा गुरू संस्मरण पर संभाषण किया गया। सरकार के द्वारा गुरूओं के सम्मान के लिए जो पहल की गई। इसको लेकर गुरूजन भी काफी उत्साहित हुये। ऐसे आयोजन होने से गुरू और शिष्य के बीच प्रेम बना रहता है और शिक्षा में बेहतर सुधार की संभावनाएं बढ़ जाती है। यही वजह रही कि जिले भर में गुरू पूर्णिमा का पर्व शासकीय विद्यालयों में मनाया गया।

Next Post

ट्रक ने बाईक सवार अधेड़ को रौंदा, वाराणसी रेफर

Mon Jul 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email एक पैर के उड़ गए थे चिथड़े, बैढ़न-सीधी मुख्य मार्ग कचनी की घटना, 6 घण्टे मुख्य मार्ग पर चक्का जाम नवभारत न्यूज सिंगरौली 21 जुलाई। जिला मुख्यालय बैढ़न के कचनी मोड़ के समीप आज दिन रविवार की […]

You May Like