सतना। जसो थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे कार्रवाही के बाद रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। 20 मई को फरियादिया लाली (परिवर्तित नाम) ने अपनी नातिन घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कार्यवाही की गई। जिसमें 20 जुलाई को बालिका को दस्तयाब कर न्यायालय से कथन लेख बद्ध कराए गए। जिसमें पीडि़ता ने ग्राम शिवरामपुर पहाड़ के रहने वाले अतुल जैसवाल द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाना एवं गलत काम करना बताया। त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अतुल जैसवाल पिता रमेश जैसवाल (21) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाही में निरीक्षक रोहित यादव थाना प्रभारी जसो, उप निरीक्षक केएन मिश्रा, एएसआई प्रहलाद कुशवाहा, शोभा पाल, सैनिक अशोक तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
Next Post
मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में पुष्प वर्षा कर किया गुरुजनों का अभिनंदन
Sun Jul 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में गुरुजनों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव गुरुजनों के सम्मान के लिए ,मंच छोड़कर […]

You May Like
-
4 weeks ago
पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत
-
7 months ago
मेट्रो बस स्टाप मेें स्टाइगर पर लग रहा था दांव
-
3 months ago
सोना-चांदी में गिरावट