शाजापुर जिला मुख्यालय पर स्थित भैरव डूंगरी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

शाजापुर:  999 फीट ऊंची टेकरी पर विराजित नगर कोतवाल भैरव महाराज के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्त पहुंचना शुरू हो गए। जो देर रात तक जारी रहेगा।

 

511 सीढ़ियों की खड़ी चढ़ाई कर भक्त ऊपर पहुंचे और भैरव महाराज का पूजन कर मदिरा का भोग लगाया। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर पालिका द्वारा पूरे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था की। करीब 20 हजार से ज्यादा भक्तों ने यहां मत्था टेका और अभी भी यहां पर भक्तों को आने का सिलसिला जारी है।

 

गुरु पूर्णिमा पर अपने कुल देवता की पूजा की जाती है। ऐसे में यहां सुबह से ग्रामीण क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर हजारों लोग पहुंचे और समूह में पूजा अर्चना की। इसके बाद कई लोगों ने यहां दाल-बाटी-चूरमा बनाया और भगवान को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में यह भोजन किया। वही भैरव डूंगरी के नीचे लगे मेले में खाने पीने की दर्जनों दुकानें लगी।

 

मुस्तैद रहा पुलिस और प्रशासनिक अमला

 

पर्व के मद्देनजर यहां पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई थी। मार्ग पर बारीक गिट्टी डाली गई थी। डूंगरी के प्रवेश मार्ग से पहले बाइपास पर यातायात पुलिस तैनात थी। साथ ही मार्ग पर जिगजेग बनाए गए थे। जिससे भारी वाहन धीमी रफ्तार में यहां से निकल रहे थे।

Next Post

जमीन विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर हमला बोल दिया।

Sun Jul 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शाजापुर जिले के ग्राम बंदाहेड़ी में जमीन विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर हमला बोल दिया। एक व्यक्ति पर ट्रेक्टर चढ़ाकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। तीनों को […]

You May Like