दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखण्ड के कामगारों के सुरक्षित वापसी का आग्रह

रांची, (वार्ता) झारखण्ड सरकार ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन विदेश जाने वाले भारतीय कामगारों के हितों की रक्षा के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण से दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखण्ड के 27 कामगारों की सुरक्षित वापसीके लिए आग्रह किया है।

इसके लिए सचिव, श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने प्राधिकरण को पत्र लिखा है।पत्र में प्राधिकरण को बताया गया है कि श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को गिरिडीह, बोकारो के 27 कामगारों ने सूचित किया है कि वे सभी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, फेस जेंडरमेरी, एप्रेस ऑडिटोरियम जीन पॉल II, मबैंकलो, याउंडे, कैमरून, दक्षिण अफ्रीका में विनायक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर 29 मार्च, 2024 से काम कर रहें हैं।

कामगारों ने बताया है कि उनका भुगतान बकाया है और वे झारखण्ड लौटना चाहते हैं। उपरोक्त संदर्भ में विभाग ने पत्र लिख कर कामगारों को उनका वैध बकाया सुनिश्चित करने और झारखण्ड सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया है। कामगार हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिला के निवासी हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में प्राधिकरण से सहयोग और सहायता की उम्मीद की है।

Next Post

जहीर खान हैं मेरे आदर्श: रेणुका सिंह

Thu Jul 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुबंई (वार्ता) भारत की मध्यम तेज गेंदबाज रेणुका सिंह पूर्व क्रिकेटर जहीर खान को अपना आदर्श मानती हैं और उन्ही की तरह गेंदबाजी करना चाहती हैं। एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले स्टार […]

You May Like