मुरैना जिले में अब तक 253.6 मिलीमीटर औसत वर्षा

मुरैना, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक जून से 16 जुलाई तक 253.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 9 मिलीमीटर वर्षा कम है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 262.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुरैना जिले में एक जून से 16 जुलाई तक सर्वाधिक 356 मिलीमीटर वर्षा मुरैना में दर्ज की गई है। जौरा में 297, पोरसा में 287, कैलारस में 244, सबलगढ़ में 176.5 और अम्बाह तहसील में सबसे कम 161 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। आज सर्वाधिक 20.8 मिलीमीटर वर्षा मुरैना में दर्ज की गई है। अम्बाह में 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Next Post

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा और रीढ़: चौहान

Tue Jul 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 16 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा और किसान को रीढ़ करार देते हुए कहा कि देश में सीमांत किसानों और छोटी जोत […]

You May Like