कॉलोनी में बड़े वाहनों के प्रवेश में रोक नहीं

आकाश विहार कॉलोनी में ट्रैफिक, गंदगी और निर्माण कार्य से लोग परेशान

 

नवभारत, जबलपुर। आईटीआई चुंगी नाका के बाजू में स्थित आकाश विहार कॉलोनी में रोजाना गंदगी का अंबार और ट्रेफिक जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसके कारण कॉलोनीवासी काफी परेशान हैं। इसके अलावा यहां के कुछ रह वासियों द्वारा अपने मकान को सडक़ों तक बढ़ाकर अवैध रुप से कब्जा कर रखा है। साथ ही निर्माण कार्य की सामग्री भी सडक़ तक फैली हुई है, जिसके कारण यहां आवागमन का मार्ग हमेशा अवरुद्ध रहता है। उल्लेखनीय है की चुंगी नाका आईटीआई में आकाश विहार कॉलोनी विजय नगर का एक मुख्य हिस्सा माना जाता है, जहां विजयनगर से लगी सभी कॉलोनीवासी इसी सडक़ से रोजाना आवागमन करते हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र पाटन- कटंगी से आने वाले वाहन भी  इसी मार्ग से आते जाते हैं। जिसके चलते यहां हमेशा ट्रैफिक दबाव बना रहता है। उसी क्रम में यहां पर सडक़ किनारे पर रखी निर्माण सामग्री और नाली की गंदगी के कारण लोगों को निकलने में काफी समस्याएं होती हैं। कॉलोनी में बड़े वाहनों के प्रवेश के कारण दिन में कई बार  जाम की स्थिति भी निर्मित होती है। जिस पर जिला प्रशासन और अन्य जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं जाता है।

Next Post

परेशानी से गुजर रहे प्रीतम लोधी, विधायकी से इस्तीफा देने की धमकी

Sun Jul 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पूर्व विधायक पर तंज कसा कि उनसे एक बार की हार बर्दाश्त नहीं हो पा रही शिवपुरी। जिले की पिछोर विधानसभा से विधायक प्रीतम लोधी ने अपनी विधायकी से इस्तीफा देने की बात कहते हुए एक वीडियो […]

You May Like