अगरतला 14 मई (वार्ता) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
श्री देब के साथ इस दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी थे, जो राजभवन भी साथ गये थे। श्री देब ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया।
उन्होंने अपनी एक पंक्ति के इस्तीफा में कहा,“मैं 14 मई 2022 के प्रभाव से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देता हूं।”
बाद में श्री देब ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पार्टी हाइकमान के निर्देश पर इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा,“पार्टी ने मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा था।”
Next Post
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने छोड़ी कांग्रेस
Sat May 14 , 2022
चंडीगढ़ 14 मई (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी की वर्तमान स्थिति पर रोष जताते हुए शनिवार को कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की। श्री जाखड़ ने पार्टी की दशा और दिशा पर चिंता जताते हुए इस समय चल रहे कांग्रेस के चिंतन […]

You May Like
-
October 22, 2021
ब्राजील में कोरोना के 16,853 नये मामले
-
March 21, 2022
बीरेन सिंह ने दूसरी बार ली मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ
-
February 24, 2022
पुतिन ने डोनबास में सैन्य अभियान की घोषणा की
-
December 6, 2021
शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स और निफ्टी में 1.65 फीसदी की गिरावट
-
January 13, 2022
रणवीर-आलिया को लेकर बैजू बावरा बनायेंगे संजय लीला भंसाली!