ग्वालियर: आप पार्टी ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुये फूलबाग चौराहे पर धरना दिया। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा के सरंक्षण में जिला प्रशासन भू-माफियाओं को संरक्षण देकर गरीब लोगों के खिलाफ अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही कर रहा है। बीते रोज आप पार्टी के कार्यकर्ता भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधीश कार्यालय पहुंचे तो उनके साथ एसडीएम सीबी प्रसाद द्वारा महिला पदाधिकारी से अभद्रता की गई।
इसी को लेकर आज शुक्रवार को आप पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा फूलबाग पर धरना दिया। आप पार्टी के नेताओं ने भाजपा के संरक्षण में कार्य रहे प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ धरना देकर ऐसे अधिकारियों को तत्काल हटाने की मांग की। इस मौके पर धरने में सैकड़ों की संख्या में आप पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।