जबलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल चिकित्सक महा विद्यालय के नए डीन के पद पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की डॉ. गीता गुईन को पदस्थ किया गया है।मध्यप्रदेश शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉ. प्रदीप कसार के रिटायर होने के बाद से नेत्र रोग विभाग के डॉ.नवीन सक्सेना ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अधिष्ठाता का प्रभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया गया। डॉक्टर गीता गुईन काफी अनुभवी मानी जाती है। प्रशासनिक अनुभव के साथ कई बड़ी उपलब्धियां उनके नाम पर है।