श्रीलंका, 12 जुलाई (वार्ता) श्रीलंका के शिक्षा राज्य मंत्री अरविंद कुमार बताया कि श्रीलंका स्कूलों में हिंदी भाषा के शिक्षकों को नियुक्त करने की योजना बना रहा है।
श्रीलंकाई समाचार पोर्टल, इकोनॉमी नेक्स्ट ने शुक्रवार को मंत्री के हवाले से कहा कि ये शिक्षक द्वीप राष्ट्र श्रीलंका द्वारा भर्ती किए जाने वाले 500 विदेशी भाषा शिक्षकों में से होंगे।
श्री कुमार ने कहा,“हम कोरियाई, जर्मन, फ्रेंच, हिंदी, चीनी और जापानी को प्राथमिकता देंगे।”
श्री कुमार ने स्नातकों को विदेशों में भविष्य में नौकरी की संभावनाओं के लिए विदेशी भाषाएं सिखाने के महत्व पर जोर दिया।