सफाई कामगारों के साथ न्याय होना चाहिए: दिग्विजय

भोपाल, 10 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस सफाई कामगारों ने राजधानी भोपाल में आज ठेका व्यवस्था बंद करने, रिक्त पदों पर नई भर्ती सहित ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

सफाई कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भर के प्रकोष्ठ के सफाई कामगार सैकड़ो की संख्या में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र हुए जहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कामगारों को संबोधित किया। संबोधन के बाद सभी लोग पैदल मार्च करते हुये मुख्यमंत्री निवास की ओर आगे बड़े। सफाई मजदूर कामगार के पदाधिकारी रेडक्रास के पास पहुंचे जहाँ रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया गया।

श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सफाई कामगारों के साथ न्याय होना चाहिए, ठेका व्यवस्था बंद होना चाहिए और सफाई कामगारों के रिक्त पदों पर नई भर्ती की जाना चाहिए तथा उनके जीवन-यापन में सुधार लाने हेतु सरकार को नयी नीति लागू करना चाहिए।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सफाई मजूदर कामगारों की मांगों को जायज बताते हुये शीघ्र निराकरण किये जाने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सफाई कामगार अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

सफाई कामगारों ने ठेका प्रथा को समाप्त करने, विनियमित कर्मचारी को नियमित करने, वेतन के साथ 5000 रूपये जोखिम भत्ता अतिरिक्त देने जाने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन पुलिए अधीक्षक एवं एसडीएम को सौपा गया।

धरना प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।

Next Post

रीवा संभाग में 209 गौशालाओं में हैं 31780 गौवंश

Wed Jul 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज रीवा, 10 जुलाई, निराश्रित तथा असहाय गौवंश को आश्रय देने के लिए मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के तहत गौशालाओं का निर्माण कराया गया है. ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा योजना से गौशाला का निर्माण किया गया […]

You May Like